
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा स्तरीय बैठक का भव्य आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक कोरबा जिले के नवनियुक्त प्रभारी श्री अनिल केशरवानी जी के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी एवं जिला सह प्रभारी श्री बृजेश शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अनुशासित संगठन ही भाजपा की पहचान – अनिल केशरवानी
विधानसभा स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिले के नवनियुक्त प्रभारी श्री अनिल केशरवानी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता और जनसेवा का आधार है। आगामी समय में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं तेज करने की आवश्यकता है, ताकि पार्टी की नीतियाँ और सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँच सकें। श्री केशरवानी जी ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी संगठित कार्यप्रणाली और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं – विश्व विजय सिंह तोमर
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की धुरी है। युवाओं को जागरूकता अभियान, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, सकारात्मक सोच के साथ समाज में परिवर्तन लाने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। श्री तोमर ने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से सरकार की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होंगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय – गोपाल मोदी
कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी सामूहिक शक्ति के बल पर पार्टी निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही है। श्री मोदी जी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करें, आपसी समन्वय बनाए रखें तथा पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएं।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व विधायक श्री रामदयाल उईके, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ श्री पवन गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय, संजय शर्मा, लक्की नंदा, सतीश झा, नवीन अरोरा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, विवेक मार्कण्डेय, कमला किंडो, डॉ. विजय राठौर, अजय चन्द्रा, उदय श्रीवास्तव व नीरज ठाकुर सहित मंडल अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।















