Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा कोविड-19 : भाजपा कटघोरा मंडल के ई- बुक संगवारी का हुआ विमोचन

कोविड-19 : भाजपा कटघोरा मंडल के ई- बुक संगवारी का हुआ विमोचन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द्वारा कोविड- 19 सेवा ही संगठन के तहत प्रकाशित e- बुक संगवारी का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत छुरी कला में नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी के निवास स्थान में तय किया गया था, किन्तु वैश्विक महामारी तथा बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को कोरबा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर पंचायत छूरी कला उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, मंडल महामंत्री अभिषेक गर्ग, राजेन्द्र टंडन, मंडल उपाध्यक्ष करूणा शंकर देवांगन, अजय धनोदिया की उपस्थिति रही।

Advertisement Carousel