
कोरबा। सोमवार को कोरबा जिले के शहर व ग्रामीण अंचल में कुल 45 नए कोरोना पॉजीटिव के मरीज मिले हैं। इनमे NKH का एक डॉक्टर, उरगा की एक सब्ज़ी विक्रेता महिला सहित CSEB अस्पताल के आठ कर्मी, बालको क्षेत्र का एक श्रमिक नेता , तहसील कार्यालय के नायब नाजिर, एनकेएच की एक महिला कर्मी शामिल हैं। बताया गया कि एनकेएच में जिस डॉक्टर और नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे अस्पताल के बाहर परिसर में आइसोलेट वार्ड में कार्यरत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच सबसे पहले इस आइसोलेट वार्ड में कई जाती है और किसी के पॉजिटिव आने पर उसे जिला प्रशासन को सूचित कर कोविड अस्पताल के लिए भेज दिया जाता है जबकि सामान्य मरीज को एनकेएच में भर्ती किया जाता है।
इससे पहले सोमवार को देर शाम मिले मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 13 महिला व 31 पुरूष पॉजीटिव आए हैं। नए मरीजों में गोपालपुर पाली से 6, मड़वारानी से 1, एनकेएच का डॉक्टर और 24 वर्षीय महिला स्टाफ, बालको से 3, एसबीएस कालोनी से 2, ग्राम पसरखेत से 1, ग्राम चाकामार से 4, एमपी नगर से 4, खरमोरा से 1, सीएसईबी कालोनी कोरबा से 2, कर्रा खूंटाघाट से 1, एसईसीएल कोरबा से 1, ग्राम रेकी, हरदीबाजार व रंजना से 1-1 एवं बांगो बटालियन से 2 जवान, डिंगापुर से एक, आईटीआई वार्ड रामपुर से एक व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी की ट्रैव्हल हिस्ट्री प्राप्त करने के साथ कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।















