Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए ननकीराम, सोची-समझी योजना के तहत एक्ट्रोसिटी...

पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए ननकीराम, सोची-समझी योजना के तहत एक्ट्रोसिटी एक्ट में फंसाया गया : देवेन्द्र पाण्डेय

कोरबा (खटपट न्यूज)। सृष्टि इंस्टीट्यूट को लेकर चल रहे खींचतान में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर को बंधक बनाकर मारपीट व जातिगत दुर्व्यवहार के मामले में सोमवार को गिरफ्तार होने और कुछ ही घंटे बाद जमानत पर छूटे देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि ननकीराम कंवर पुत्र के मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। सोची-समझी साजिश के तहत एक्ट्रोसिटी एक्ट के मामले में उन्हें व उनके पुत्र शिवम पाण्डेय को फंसाया गया है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ने देर शाम अपने निहारिका स्थित निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ननकीराम कंवर धृतराष्ट्र हो गए हैं। वे अपने लड़के को पहले देखेें फिर बोलेें। संदीप ने फोन पर मेरी पुत्री को भी गाली दिया है और कॉल रिकार्ड निकाला जा सकता है। ननकीराम जी को भी इसके बारे में बताया गया लेकिन उसके बाद भी अपने पुत्र को कुछ कहने की बजाए रिपोर्ट करने के लिए फोन कर दिए। देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ननकीराम कंवर काफी वरिष्ठ आदिवासी नेता है और उनसे काफी अच्छे पारिवारिक संबंध भी हंै लेकिन देवेन्द्र पाण्डेय ने आखिर ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया कि प्रदेश के मुखिया के सामने जाकर धरना देने की बात श्री कंवर कर बैठे। देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आने वाले समय में बताउंगा कि उन्होंने राजनीति में क्या-क्या नहीं किया और किस तरह वे पीछे से वार करते हैं और लोग उनसे कैसे भयभीत रहते है। ऊंचे पद पर बैठ चुके ननकीराम का हम सम्मान करते हैं फिर भी ऐसा आरोप लगाया गया। एक्ट्रोसिटी एक्ट का नाजायज लाभ उठाने के सवाल पर कहा कि ईश्वर है, न्याय होगा।

Advertisement Carousel