Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा मध्यप्रदेश के शराब की कोरबा में तस्करी, स्कार्पियो में भरी 10 पेटी...

मध्यप्रदेश के शराब की कोरबा में तस्करी, स्कार्पियो में भरी 10 पेटी गोआ सहित आरोपी गिरफ्तार



कोरबा (खटपट न्यूज)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन एवं  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देशन में 6 सितंबर को मुखबीर सूचना पर उरगा पुलिस के टीम के द्वारा आरोपी राजपुरी पिता बुंदेलपुरी गोस्वामी उम्र 21 वर्ष गग्रम बुड़गहन थाना बलौदा जिला जांजगीर हा.मु. कोथारी नाका नवलपुर द्वारा मध्यप्रदेश तथा अन्य जगहों से शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी राजपुरी को एक स्कार्पियो सीजी 12 एएल 5541 मे लदे 08 पेटी में भरे तथा एक बोरी प्लास्टिक वाला तथा एक थैला प्लास्टिक वाला में भरे कुल 10 पेटी करीबन से अधिक (कुल जुमला 511 नग पाव ) वाली कांच की शीशी में भरी हुई विदेशी मदिरा गोवा कुल कीमती 61320/-रू को कोथारी नाका नवलपुर के पास से अवैध शराब को डम्प करने के पूर्व ही आरोपी राजपुरी गोस्वामी को धर दबोचा गया एवं उसके कब्जे से कुल 511 पाव प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल 91 लीटर 980 एमएल शराब को जप्त कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया। मामला में आरोपी के विरूद्ध मौके पर ही 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर माननीन न्यायालय भेजा गया है।
थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक लखनलाल पटेल के नेतृत्व में उनि प्रहलाद राठौर, सउनि राकेश गुप्ता, प्र.आर.उदय सिंह आर. हितेश राव, प्रेमचंद साहू सैनिक शांतनु राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।शराब संबंधी उक्त कार्यवाही भविष्य में भी थाना उरगा सेलगातार जारी रहेगी।

Advertisement Carousel