
कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेवपीर जयंती का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जलाराम मंदिर स्थित गुजराती समाज भवन में 2 सितम्बर मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 4 बजे रामदेवपीर की स्थापना से होगा। इसके पश्चात संध्या 5 बजे से भजन का आयोजन रखा गया है। शाम 7 बजे संध्या आरती संपन्न होगी, जिसके उपरांत 7:30 बजे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।














