
कोरबा (खटपट न्यूज)। लडक़ी हिंदू लडक़ा मुस्लिम दोनों के मध्य प्रेम ,विवाह, बिलगाव और फिर जुड़ाव की कोशिश के मध्य हिंदू संगठन आ गए। मांग की गई की लडक़ी को गुमराह कर शादी की गई थी जो अवैध घोषित हो चुकी है। लडक़ी के माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बिटिया उनके साथ रहे।
जिलाधीश कार्यालय में बुधवार को इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हुए। यह लोग हिंदू लडक़ी मुस्लिम लडक़े के मध्य हुए विवाह से उत्पन्न विवाद की स्थिति में लडक़ी का पक्ष लेने यहां पहुंचे हैं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता बृजेश सिंह ने बताया कि बोगस तरीके से शोभा सिंह को भगाकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता ले जाया गया, जहां सुनियोजित तरीके से उसका विवाह कराया गया। इसके लिए वहां से एक प्रमाण पत्र जारी किया गया जो अवैधानिक है और हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ ने प्रमाण पत्र के साथ विवाह को बोगस करार दिया है। इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई। व्यवस्था के अंतर्गत युवती को उसके परिजनों के बजाय उज्जवला केन्द्र में रखा गया है जो अनुचित है। हिंदू जागरण मंच से जुड़ी स्मिता सिंह ने बताया की कटघोरा निवासी हिंदू लडक़ी और एक मुस्लिम लडक़े के विवाह से उत्पन्न स्थिति के कारण यहां एकत्रित हुए हैं। हिंदू संगठनों की मांग है कि इस मामले की जांच की जाए और लडक़ी उसके माता-पिता के हवाले की जाए।















