Monday, March 9, 2026
Home कोरबा माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस...

माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह माँ के प्रति बड़ा सम्मान : उपमुख्यमंत्री

0 एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन

0 शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल

कोरबा | शहर व जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एम.जे.एम. हॉस्पिटल का रविवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन पूज्य गुरूमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में मुख्य अतिथि अरूण साव उप मुख्यमंत्री – छत्तीसगढ़ शासन ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री ने की और विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिका निगम, कोरबा थीं।
नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने हॉस्पिटल का शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत-सम्मान पुष्प गुच्छ और स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गया।

फीता काट कर अस्पताल का शुभारंभ उपरांत उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक और यादगार है जब कोरबा में एक और हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ है। डॉ.प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन ये वह नाम हैं जब सारी दुनिया कोरोना से परेशान थी,तब उनको सेवा देने का काम इसी परिवार ने किया। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो परिवार कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना रात-रात भर सेवा देते रहे उनकी माता मीना जैन की स्मृति में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की सुविधा प्राप्त होने जा रही है।
श्री साव ने कहा कि हम अपनी मां से कितना प्रेम करते हैं, मां का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है और वह बेटा कितना सौभाग्यशाली होगा कि उनकी स्मृति में अस्पताल प्रारंभ किया है। माता के प्रति इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता कि बेटा उनकी स्मृति में हजारों-लाखों लोगों की सेवा का बीड़ा उठाकर चल रहा है और लोगों की जान बचाने के लिए इतनी बड़ी सुविधा दे रहे हैं। श्री साव ने कहा कि राज्य में जब से हमारी सरकार बनी है, हमारे उद्योग मंत्री कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन सेवा कर रहे हैं।
कोरोना के समय चिकित्सकों ने जो सेवा कार्य किया, उसे देखकर हमारी सरकार ने अस्पताल को उद्योग का दर्जा देने का काम किया है ताकि सरकारी सुविधा और रियायत मिल सके तथा वे लोगों को अच्छी सुविधा दे सकें।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जैन परिवार को शुभकामना देते हुए कहा कि माता सर्वमङ्गला का आशीर्वाद इन पर सदैव बना रहे और यह इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजन, चिकित्सा गण डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन आदि उपस्थित रहे।

0 किफायती दर पर उपचार और दवा की सुविधा
अस्पताल का उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य अतिथियों ने अस्पताल का अवलोकन किया और यहां दी जाने वाली सुविधाओं तथा अत्याधुनिक मशीनों,वार्ड, आईसीयू कक्ष आदि का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी भी ली। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को बताया गया कि अस्पताल में मरीजों के लिए काफी रियायत भी दी जाएगी मेडिकल में 10%, आईपीडी में 10%, छूट के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चैकअप की सुविधा भी इस अस्पताल में प्रदान की जाएगी।

0 गुणवत्तापूर्ण इलाज के साथ खर्च में राहत
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल (MJM) हॉस्पिटल उनका सपना रहा जहां इलाज में गुणवत्ता भी हो और खर्च में राहत भी। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM) का शुभारंभ रविवार को हो गया। यह एक ऐसा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, जो न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल भी साबित होने जा रहा है।

0 उपचार के साथ हाईटेक पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रायपुर जैसी सुविधाएं, अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च पर उपलब्ध करा रहा है। यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे 100 बेड, 22 बेड आईसीयू, 5 बेड एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी, सोनोग्राफी, एक्सरे, सी.टी. स्कैन और हाईटेक पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं देगा।

0 कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन*

  • 24×7 इलाज की सुविधा
  • नॉर्मल और ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा सेवाएं
  • इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, व फिजियोथेरेपी
  • फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम
Advertisement Carousel