Monday, March 9, 2026
Home कोरबा न टूटेगा किसी का मकान, न दुकान, उद्योग मंत्री ने आयुक्त को...

न टूटेगा किसी का मकान, न दुकान, उद्योग मंत्री ने आयुक्त को दिए निर्देश

उद्योग मंत्री महापौर और अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यापारियों से करेंगे मुलाकात

तब तक निगम को किसी तरह की कार्रवाई न करने के निर्देश


कोरबा (खटपट न्यूज)। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा शहर में निगम द्वारा किसी प्रकार की अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई न करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए गए। उद्योग मंत्री स्वयं महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। तब तक के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई न करने कहा गया है।
शनिवार को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया, कोरबा स्थित कार्यालय में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन, अन्य पदाधिकारी गण के साथ शहर के व्यापारियों ने मुलाकात की।
इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फोन पर चर्चा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की शहर के विकास में व्यापारी गणों का शुरू से ही बहुत बड़ा योगदान रहा है।
व्यापारी प्रतिष्ठानों को बगैर किसी तरह की समस्या हुए शहर का विकास कराया जाए। शहर के व्यापारी खुद शहर के विकास के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग के लिए खड़े हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वे खुद महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गो के व्यावसायिक कम्प्लेक्सो का अवलोकन करेंगे। तब तक के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाए।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए तत्परता से खड़ी है। कोरबा शहर का हर व्यापारी बंधु और आम नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है। उनके हर सुख दुख में उनके साथ हमेसा खड़ा रहूंगा।

Advertisement Carousel