Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा कनबेरी में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 12 जुलाई से

कनबेरी में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 12 जुलाई से

श्री मकाहाल भक्त मंडल का आयोजन, कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) आएंगे 11 को

कोरबा (खटपट न्यूज)। ऊर्जा नगरी कोरबा में सावन के पवित्र माह में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 12 से 18 जुलाई तक सर्वमंगला मंदिर से कनकी जाने वाली नहर मार्ग पर खैरभावना कनबेरी मैदान में विश्व विख्यात कथा प्रवक्ता पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण की अमृत वर्षा होगी। आयोजन में शामिल होने पं. प्रदीप मिश्रा 11 जुलाई को कोरबा आयेंगे एवं सात दिवसीय ज्ञान गंगा प्रवाहित कर सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक किया जायेगा।


श्री मकाहाल भक्त मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा व सचिव राजेन्द्र तारक ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आहूत पत्रवार्ता में बताया कि आयोजन के लिए प्रथम बैठक माँ सर्वमंगला मंदिर में रखी गई जिसमें शिव भक्त कथा प्रेमी बंधु एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा कर कथा के आयोजन की सहमति हुई। इसी दौरान कथा के आयोजन हेतु कोरबा से सिहोर के लिए कुल 14 भक्तों का समूह प्रस्थान किया और पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त कर कथा की तिथि का निर्धारित किया गया।
दुर्गेश शर्मा ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एक पंजीकृत समिति का गठन किया गया जिसका नाम सर्वसहमति से श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा रखा गया एवं श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा के आय-व्यय का लेखा-जोखा में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए बैंक में खाता खोला गया है। भारतीय जीवन दशर्न में अलगाव वाद, भेदभाव, अस्पृश्यता को कभी स्थान नहीं मिला लेकिन विदेशी अताताईयों के ढ़ाई हजार वर्षो में संघर्षो के दौर में एक समय ऐसा भी आया जब तलबार के बल पर धर्मांतरण के लिए भारतीय जन को विवश किया गया, जो धर्म पर अडिग रहे उनको मौत के घाट उतारा गया, जो धर्म से विचलित हुए उनका धर्म परिवर्तन किया गया। बहुत सारे लोग ऐसे थे जो अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया उनका धर्म भंग करने के लिए उन्हे मैला उठाने का काम कराया गया। इसी के साथ भारत में ऊच-नीच, जाति-भेद एवं अस्पृशता का भाव पैदा हुआ और अपने प्रीय जनता को वोट बैंक के नाम पर ऊच-नीच की श्रेणी में रखकर उन्हे पिछड़ा ही रखा गया। आज वर्तमान में सनातनी अपने मार्ग से भटक कर अपनी संस्कृति पूजा पाठ को भूल कर धर्मांतरण का रास्ता अपना रहे है। समाज के इस धर्मांतरण रूपी कोढ़ को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है। इस बुराई से बचने के लिए लोगों को धर्म के प्रति आस्था जागृत करने धार्मिक आयोजनो के माध्यम से अपने देवी-देवताओं की पूजा-पद्धिती से जोडऩे का प्रयास करना है। श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कोरबा में विश्वस्तर का यह श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन पं. प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) के मुखारविंद से सम्पन्न होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सनातनियों को एक मंच में लाना प्रमुख उद्देश्य है। पत्रकारवार्ता में कोषाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी महराज, शत्रुघन थवाईत, अमृत लाल गुप्ता, अरविंद केशरवानी, ईश्वर पटेल, आशीष गुप्ता, आयुष अग्रवाल, सुरेश गुप्ता उपस्थित थे।
0 कथा स्थल का चयन
सिहोर वाले महाराज पं. प्रदीप मिश्रा के कथा में आने वाले सभी शिव भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस चिनौती को स्वीकार श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा के सदस्य और ग्रामीणों के सहयोग से माँ सर्वमंगला मंदिर से कनकीधाम रोड़ पर खैरभावना-कनबेरी के मैदान को चयन किया गया। जिसे कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम एवं थाना प्रभारी द्वारा स्थल का निरीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की गई।
0 आने वाले शिव भक्तों की सुविधा व्यवस्था
श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में विभिन्न जिले, विभिन्न प्रांतों से आने वाले शिव भक्तों के लिए 300 मी. X 700 मी. तथा आवश्यकतानुसार पंडाल की व्यवस्था की जायेगी। शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा, जिसमें नि:शुल्क ईलाज एवं नि:शुल्क दवाईयों की सुविधा होगी।

Advertisement Carousel