
कोरबा (खटपट न्यूज)। मुस्लिम धर्म का पवित्र स्थान मक्का शरीफ व मदीना शरीफ की जियारत करने कोरबा शहर से 80 लोगों का जत्था 1 अपै्रल दिन को सुबह रवाना होगी। सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने बताया कि कोरबा शहर से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग उमराह व जियारत करने जा रहे है। ये कोरबा शहर के लिए हर्ष की बात है इतना बड़ा काफिला पहली बार कोरबा से जा रहा है।
जामा मस्जिद कोरबा में उमरा में जाने वाले जायरीनों का इस्तेकबाल (भव्य स्वागत) किया जाएगा साथ ही इस काफि़ले का इस्तेकबाल (स्वागत) पंतोरा, बलौदा, खम्हरिया में किया जाएगा साथ ही दरगाह लुतरा शरीफ में बाबा साहब के आस्ताने पे चादर पोसी किया जायेगा और दुआ की जाएगी, इसके बाद यह काफि़ला उसलापुर के लिए रवाना होगी वहाँ भी भव्य स्वागत किया जाएगा वहाँ से हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली से आगे का सफर फ्लाइट से होगा। बगदाद शरीफ में 4 दिन, कर्बला शरीफ में 3 दिन, नजफ असरफ में 2 दिन, मक्का शरीफ में 8 दिन, मदीना शरीफ में 10 दिन यह काफि़ला रुकेगी और फिर यह काफिला 29 अप्रैल को भारत लौटेगी जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। लोगों के अंदर इस उमराह व जियारत के सफर को लेके काफी उत्साह है। इस पूरे काफिले की सदारत अल्हाज राशिद मक्की मियां कछौछा शरीफ, सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी व जामा मस्जिद के इमाम जकी आलम साहब करेंगे।















