Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा निगम क्षेत्र में विकास व निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन अब जोन कमिश्नर...

निगम क्षेत्र में विकास व निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन अब जोन कमिश्नर के ही माध्यम से… सभी 8 जोन को अधीक्षण अभियंता देंगे मार्गदर्शन, देखें आदेश…

कोरबा (खटपट न्यूज़)। नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को निर्माण कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर जोन कमिश्नरों के हाथों में निर्माण कार्यों की कमान सौंपी है।
जारी कार्यालयीन आदेश में उल्लेख है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत हो रहे विकास/ निर्माण कार्यों यथा महापौर मद, खनिज न्यास संस्थान मद एवं अन्य बड़े प्रोजेक्ट/ योजनाओं का क्रियान्ययन जोन कमिश्नर के माध्यम से न किया जाकर अन्य अभियंताओं/ अधिकारियों द्वारा क्रियान्वयन हो रहा है, जबकि निगम में 8 जोन प्रचलित हैं। जोन से संबंधित समस्त कार्यों की मॉनिटरिंग का दायित्व जोन कमिश्नर का होता है। फलस्वरुप जोन अंतर्गत हो रहे समस्त विकास/ निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन जोन कमिश्नर के माध्यम से किया जाना चाहिए। अतएव निर्देशित किया जाता है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत हो रहे विकास/ निर्माण कार्यों यथा महापौर मद, खनिज न्यास संस्थान मद एवं अन्य समस्त प्रोजेक्ट/ योजनाओं (आयुक्त द्वारा Assigned Project को छोड़कर) का क्रियान्वयन संबंधित जोन के जोन कमिश्नर द्वारा अधीक्षण अभियंता के मार्गदर्शन से किया जाना सुनिश्चित करेंगे। अधीक्षणअभियंता छत्तीसगढ़ पी.डब्ल्यू.डी. मैन्युअल के परिशिष्ट 1.24 (सर्किल/महानिदेशालय के प्रभार में होने वाली अधीक्षण अभियंता (सिविल) के कर्तव्य कार्य एवं जिम्मेवारियाँ) के अनुसार अपना कार्य संपादित करेंगे। आयुक्त के आदेश अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Advertisement Carousel