
कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 फरवरी को घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित आमसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में सभी 67 वार्ड से कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया।
















