Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कटघोरा नगर पालिका कर्मी व परिजन, पाली में होटल व्यवसायी सहित आज...

कटघोरा नगर पालिका कर्मी व परिजन, पाली में होटल व्यवसायी सहित आज अब तक कोरोना के 14 नए संक्रमित

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कटघोरा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है वहीं पाली क्षेत्र में एक होटल संचालक, उसका कर्मचारी सहित 4 नए संक्रमित मिले हैं।
आज सुबह कटघोरा से 8 संक्रमित मिलने की पुष्टि मेडिकल बुलेटिन में हुई थी। 4 महिला व 4 पुरूषों में कोरोना संक्रमण पाया गया जिसमें नगर पालिका निगम के 2 कर्मचारी व उसके परिजन शामिल हैं। नगर पालिका कटघोरा के वार्ड क्र. 3 निवासी इलेक्ट्रानिक व्यवसायी के भी परिजन पॉजीटिव आए है। दर्री क्षेत्र का एक युवक भी शामिल हैं। इन सभी का कोरोना टेस्ट कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में हुआ था। शाम होते-होते कटघोरा में संक्रमितों का आंकड़ा 10 पहुंच गया जिनमें नए संक्रमित 2 महिलाएं हैं और ये दोनों नगर पालिका कर्मचारी के परिजन हैं। इसी कड़ी में पाली विकासखंड अंतर्गत नया बस स्टैण्ड में संचालित एक होटल व्यवसायी और उसके यहां का कर्मचारी पॉजीटिव मिले है। पाली नगर पंचायत के वार्ड क्र. 2 से एक पुरूष पॉजीटिव आया है। दो दिन पहले वार्ड 3 में ही एक युवक पॉजीटिव आया था जिसका नया बस स्थित उक्त होटल में काफी आना-जाना था। उक्त जानकारी उपरांत होटल संचालक सहित उसके सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी जिसमें संचालक और एक कर्मी पॉजीटिव मिले हैं। वहीं पाली विकासखंड के ग्राम सीस की एक महिला भी पॉजीटिव मिली है। उक्त महिला को निकटतम बिलासपुर जिले के कोविड हास्पिटल में दाखिल कराया गया है जबकि शेष 9 संक्रमितों को स्याहीमुड़ी के सीपेट कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel