Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य में सात दिवस का...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक

कोरबा. पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य शासन द्वारा 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में जिले में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर 31 अगस्त से छह सितम्बर तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राजकीय शोक की अवधि में जिले में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement Carousel