Sunday, October 25, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस 6 दिसंबर को

जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस 6 दिसंबर को


कोरबा (खटपट न्यूज)। संत श्री जलाराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 14 वर्ष पूर्ण होने पर जलाराम सेवा समिति द्वारा मंदिर का स्थापना महोत्सव (पाटोत्सव) 6 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के सचिव किशोर भाई पटेल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से मंदिर में विराजमान श्री विग्रहों का अभिषेक पूजन किया जाएगा। शाम 5.30 बजे दैनिक पूजा-आरती के बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से भंडारा प्रसाद (भोजन) का वितरण किया जाएगा। सचिव किशोर भाई पटेल ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।

Advertisement Carousel