Friday, August 7, 2026
Home कोरबा वार्डवासियों को सामुदायिक भवनों की सौगात, राजस्व मंत्री ने किया भूमिपूजन

वार्डवासियों को सामुदायिक भवनों की सौगात, राजस्व मंत्री ने किया भूमिपूजन

कोरबा। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज की उन्नति को सही अर्थों में देश की प्रगति और उन्नति का प्रतीक माना है। उनका मानना है कि समाज की उन्नति के बिना प्रगति और तरक्की की कल्पना करना संभव नहीं है। कोरबा नगर पालिक निगम अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 25 में कुंआ भ_ा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर और श्री सिद्धि विनायक मंदिर के निकट दो सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर उक्ताशय के विचार मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने व्यक्त किए। श्री अग्रवाल का मानना है कि सभी समाज का समुचित विकास होना चाहिए और विकसित समाज ही देश को उन्नति और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में सही भूमिका निभा सकता है। विभिन्न समाज के लोगों द्वारा सामाजिक गतिविधयों के सुचारू ढंग से संचालन के लिए सामुदायिक भवनों की सौगात सभी के लिए बहुत बड़ी सुविधा होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने उपस्थित जनसमूह को सहर्ष सम्बोधित करते हुए बताया कि राजस्व मंत्री को हर समाज के प्रति विशेष चिंता रहती है और यही कारण है कि विधायक निधि के धन का उपयोग वे विभिन्न समाज के उत्थान कार्यों के लिए करने में संकोच नहीं करते हैं। यह उनकी सरलता और सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 25 के निवासियों को सुविधा प्रदान करते हुए दो सामुदायिक भवनों की सौगात दे रहे हैं।

श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर एवं श्री सिद्धि विनायक मंदिर के निकट भूमिपूजन अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद के साथ ही सभापति श्याम सुन्दर सोनी, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नगर पालिक निगम कोरबा एम.आई.सी. सदस्य एवं पार्षद संतोष राठौर, पालूराम साहू, रूपचन्द, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, देवी दयाल सोनी, मुकेश राठौर, सीताराम चौहान, रामगोपाल कुर्रे, अग्रवाल समाज कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, अखिल भारतीय अघरिया पटेल समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, कोरबा जिला अघरिया पटेल समाज के अध्यक्ष जय नायक, उच्च न्यायालय बिलासपुर के अधिवक्ता चितरंजन पटेल, समाज के सदस्य कृष्ण कुमार गौतम, देवेन्द्र कश्यप, मोरध्वज गौतम, अरूण चौधरी, गजेन्द्र मानसर, अधिवक्ता राजेश्वर दीवान, आई.एल. पटेल, भोपाल पटेल, अधिवक्ता सुरेश पटेल, सहित विश्वकर्मा समाज के संरक्षकगण आरसी शर्मा, डॉ. माणिक विश्वकर्मा, राम बदन शर्मा, राजेश ठाकुर, अध्यक्ष अवध विश्वकर्मा, सचिव बंशीलाल शर्मा, स्वामीनाथ र्श्मा, रामलखन शर्मा एवं केदार शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के बृजभूषण प्रसाद, राकेश पंकज, अरूण यादव, राहुल यादव, बंटी शर्मा आदि उपस्थिति थे।

Advertisement Carousel