Friday, April 24, 2026
Home देश-विदेश पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नहीं रहे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नहीं रहे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से उनकी सेहत में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। आर्मी अस्पताल के मुताबिक फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से सेप्टिक शॉक में थे। इसके पहले प्रणब मुखर्जी के कोमा में होने की बात भी सामने आई थी। डॉक्टरों की एक टीम उनकी गहन निगरानी कर रही थी। हालांकि, टीम की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
पिछले हफ्ते पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत फेफड़ों में संक्रमण के बाद ज्यादा खराब हो चुकी थी. विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त की दोपहर को एक जीवन रक्षक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका कोरोना वायरस संक्रमण का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

Advertisement Carousel