कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई लाठी

कोरबा। दैहानपारा में कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। काफी समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी बरसाई।
कोरोना संक्रमण को लेकर हर कोई एहतियात बरत रहा है। ऐसे में रहवासी क्षेत्र में कोरोना मरीजों के शव जलाना प्रशासन को भारी पड़ रहा है। इससे पहले भी बालको क्षेत्र के दैहानपारा में शव जलाने का विरोध करते हुए वार्ड पार्षद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोरोना मरीजो के शव अन्यत्र जलाने की मांग की थी।

रविवार को बालको के दैहान पारा में उस समय बवाल मच गया जब स्वास्थ्य अमले की टीम कोरोना संक्रमित से मृत व्यक्ति की शव को जलाने पहुंचे। रहवासी क्षेत्र के लोगो ने शव जलाने मना करते हुए धरने पर बैठ गए । ग्रामीण कोरोना से मृत व्यक्ति के शवदाह का जमकर विरोध कर रहे है। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइस देने का प्रयास कर रही थी। लेकिन देखते ही देखते लोगों व पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

Advertisement Carousel