कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर एवं उनके विधायक प्रतिनिधि अनिल चौरसिया की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले दिनों विधायक ननकीराम कंवर के एक अन्य प्रतिनिधि के कोरोना पॉजीटिव होने व उसके संपर्क में आने के कारण श्री कंवर व चौरसिया तथा श्री कंवर के पीएसओ अपने-अपने घरों में आइसोलेट थे। इनके स्वाब सैम्पल परीक्षण के लिए भेजे गए थे और कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आ गया है। अब विधायक ननकीराम कंवर व उनके प्रतिनिधि अनिल चौरसिया होम आइसोलेट से बाहर हैं।
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की...
नगर निगम बीरगांव को बड़ी सौगात : 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, लगभग 110 करोड़ रुपये के नए विकास...















