Monday, March 23, 2026
Home कोरबा प्राचार्य मनोज शराफ पर गंभीर आरोप, हटाने के लिए एबीव्हीपी ने...

प्राचार्य मनोज शराफ पर गंभीर आरोप, हटाने के लिए एबीव्हीपी ने डीईओ को सौंपा मांग पत्र

कोरबा/पाली:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में पदस्थ प्राचार्य के भ्रष्ट्र कार्यरवैया को लेकर जिलाशिक्षाधिकारी के पाली प्रवास के दौरान उन्हें शिकायतपत्र सौंप उचित कार्यवाही करते हुए प्राचार्य को हटाए जाने मांग किया गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली इकाई द्वारा जिला शिक्षाधिकारी सतीश पाण्डेय के पाली प्रवास के दौरान उन्हें 10 बिंदु के सौंपे गए शिकायतपत्र में उल्लेख किया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में पदस्थ प्राचार्य मनोज सराफ द्वारा कमीशनखोरी एवं भ्रष्ट्राचारपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है जिसके तहत छात्र-छात्राओं से शाला स्थान्तरण प्रमाणपत्र देने एवं शाला प्रवेश फार्म हेतु 30 रुपए, माइग्रेशन प्रमाणपत्र के लिए 150 रुपए, ओपन एवं नियमित स्कूल के विद्यार्थियों से परीक्षा 2019- 20 के प्रवेशपत्र हेतु 50 रुपए इसके अलावा विद्यार्थियों से विगत वर्ष भर गैरशिक्षण कार्य कराया जाना जिसके कारण उनके पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ने के फलस्वरूप विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट नही रहा।वहीं अतिथि शिक्षकों का विगत 2 माह क्रमश अगस्त-सितंबर का मानदेय जो विद्यालय कोष में जमा है जिसे शिक्षकों को अबतक नही दिया जाना तथा निजी स्वार्थ हेतु एजुसेट कमरा विखंडित किया जाने सहित शाला उपयोग के एलईडी टीवी को अपने निवास पर उपयोग किया जाना उल्लेखित किया गया है।इसके अतिरिक्त प्राचार्य के पूर्व छवि को लेकर कन्या शाला में पदस्थ किये जाने से छात्राओं के भयभीत रहने का भी उल्लेख करते हुए उन्हें पाली से हटाए जाने मांग किया गया है।जिलाशिक्षाधिकारी को उक्त शिकायतपत्र सौंपे जाने के दौरान पाली इकाई संघ के अध्यक्ष घनश्याम डिक्सेना, उपाध्यक्ष सुनील साहू, नगरमंत्री नरेंद्र शर्मा के साथ जय वैष्णव, आयुष साहू, अक्षय डिक्सेना, हिमांशु मार्को, हरीश देवांगन, मनीष साहू, रूपेश चौबे, राहुल साहू शामिल थे।

Advertisement Carousel