Tuesday, May 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

  रायपुर, (खटपट न्यूज) ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ब्रम्ह समाज के संस्थापक, समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 27 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि राजा राम मोहन राय जी के प्रयासों से देश में सती प्रथा और बाल विवाह की प्रथाओं पर रोक लगी। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। देश में किए गए सामाजिक और धार्मिक सुधारों के कारण उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Advertisement Carousel