Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized टांगी से हमला कर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा,...

टांगी से हमला कर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच आए दिन होता था विवाद

कोरबा। चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना लेमरू थानांतर्गत ग्राम अरसेना की है। 25 अगस्त की रात्रि लगभग 8.30 बजे शनिवार राम मंझवार का विवाद पत्नी राम कुंवर मंझवार के साथ हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के सिर पर टांगी से हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। गांव में रहने वाले बलराम यादव ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी गई। डॉयल 112 के जवानों के द्वारा एम्बुलेंस को भी सूचित किया गया। एम्बुलेंस की मदद से राम कुंवर को अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति शनिवार राम अपनी पत्नी राम कुंवर के चरित्र पर शंका कर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घटना दिनांक को भी उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है। जिस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य कुंतीजो बाई, शांति बाई, बुधवार मंझवार, बिहानूराम मंझवार व संतोषी मंझवार घर पर ही थे। उनकी मौजूदगी में ही शनिवार राम ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement Carousel