कोरबा (खटपट न्यूज)। बारिश की वजह से गीली हुई लोहे की पाइप में करंट आ जाने से एक किशोरी की मौत हो गई। मामला कुआंभ_ा मोहल्ला में मदरसा के पास निवासरत गमला निर्माता शालू खान के घर का है। यहां आज दोपहर करीब 12.30 बजे जब शालू, उसकी पत्नी जरीना व अन्य बच्चे दूसरे कमरे में थे व एक अन्य कमरे में 14 वर्षीय मुस्कान अपनी 11 माह की बहन आयत को झूला झुला रही थी, उस वक्त उसका संपर्क लोहे के पाइप से हो गया। घर की शीटयुक्त छत को सहारा देने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप में करंट आने से मुस्कान करंट की चपेट में आ गई और काफी देर तक चिपकी रही। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, मुस्कान को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई उपरांत देर शाम मुस्कान को सुपुर्द ए खाक किया गया।
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव...
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छापराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद के अनुभव विद्यार्थियों...















