Wednesday, June 24, 2026
Home कोरबा अशासकीय विद्यालय फीस विनियामक अधिनियम पारित, सीएम का जताया आभार

अशासकीय विद्यालय फीस विनियामक अधिनियम पारित, सीएम का जताया आभार

कोरबा (खटपट न्यज)। निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर मचाई जा रही लूट पर विराम लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विधानसभा में अशासकीय विद्यालय फीस विनिमयक अधिनियम पारित कराने कर पर कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभिभावकों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जन भावनाओं के महत्व को समझते हुए जो यह फैसला लिया वह प्रशंसनीय है, इस फैसले से सभी पालकों को राहत मिलेगी जो कि निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर मचाई जा रही संगठित लूट से परेशान थे।

Advertisement Carousel