कोरबा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश में लोगो के साथ-साथ जीव-जंतुओं का भी जीना मुश्किल हो गया है। जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कंकेश्वर धाम कनकी में हर वर्ष प्रवासीय पक्षियों का आगमन होता है ,जो यहाँ लगभग 3 माह रहते है। इस दौरान पक्षियो द्वारा प्रजनन किया जाता है। लगातार हो रही बारिश के कारण पक्षियों के चूजे बारिश के कारण पेड़ से गिरकर मर गया है ।आधे से ज्यादा चूजे गिर कर घायल हो गये हैंं । सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया है और पेड़ से गिरे चूजों को एक जगह रखा गया है।इस मामले में कोरबा वनमण्डलधिकरी एन गुरुनाथन का कहना कि पक्षियों के मरने की सूचना मिली है।लेकिन बहुत ज्यादा संख्या में नही मरे है । हर साल बारिश की वजह से कुछ पक्षियों की मौत ही जाती है।एक एन जी ओ इन्हें बचाने का काम भी उस क्षेत्र में कर रही है।
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई...
रायपुर, 5 मई 2026प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।...
















