
कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले के भाजपा नेता और बांकीमोंगरा मंडल के अध्यक्ष विकासनगर कुसमुंडा निवासी लक्ष्मीकांत जगत 56 वर्ष का शनिवार तडक़े निधन हो गया। श्री जगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे व रायपुर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर से परिजनों, भाजपा संगठन सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। श्री जगत का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम कसडोल वार्ड -1 में किया गया।















