चोरों के जरिये बढ़ा संक्रमण का खतरा….कोरोना पॉजिटिव व्यवसायी पुत्र के दुकान में चोरी, और भी दुकान व घर में गए थे चोर

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। कोरोना काल में चोर-उचक्के भी कोविड-19 वायरस के संक्रमण का कारण बनते नजर आ रहे हैं । चोरों को यह तो नहीं पता कि जिस घर/दुकान में वे वारदात करने घुसते हैं, उसके मालिक या सदस्य को कोरोना हुआ है। एक से दूसरे दुकान में चोरी करने जाने वाले ऐसे ही अज्ञात चोर संक्रमण का सबब बन सकते हैं जिन्होंने बीती रात मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदात की है।
दरअसल मानिकपुर चौकी पुलिस के गश्त की पोल खोलते हुए एक ही रात एक मकान और दो दुकान में चोरों ने धावा बोला। मुड़ापार एसईसीएल हेलीपेड के निकट स्थित काम्प्लेक्स में फैजान डेली नीड्स का संचालन एसईसीएल कॉलोनी निवासी शेख
जावेद करता है। उसका दुकान तीन दिन से बंद है। गुरुवार की सुबह जब बगल के दुकान का संचालक दुकान खोलने पहुचा तो दुकान का ताला टूटा देख इसकी जानकारी शेख जावेद को फोन से दी। जावेद के मित्र फिरोज अहमद ने मानिकपुर चौकी में चोरी की दी। साथ ही फैजान डेली नीड्स के बगल में ब्लू स्काई कोरियर एन्ड कार्गो में भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। इसी तरह रविशंकर नगर कालोनी के एलईजी -27 में भी चोरों ने अपनी करतूत दिखाई जहाँ घर के सामने और पीछे गेट का ताला तोड़ा। मकान व दुकानों से क्या-क्या चोरी हुआ, इसकी तफ्तीश पुलिस द्वारा समाचार लिखने तक जारी थी। घटनाओं की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालाना शरू किया है। इन मामलों में चिंताजनक यह है कि चोर जहाँ वारदात किये हैं उसमें से एक दुकान संचालक के दो पुत्रों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अन्य सदस्यगण भी ऐहतियातन क्वारर्ण्टाइन हुए हैं। संक्रमित संचालक के दुकान से चोरी कर/प्रयास कर दूसरे लोगों के यहां भी वारदात की, और भी न जाने चोर कहाँ-कहाँ गए होंगे ?
इधर एक के बाद एक हुई चोरी के बाद दुकान संचालकों में काफी आक्रोश देखा गया। दुकान संचालकों की मानें तो इससे पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है लेकिन चोर पुलिस के हत्थे अब तक नहीं चढ़े हैं।

Advertisement Carousel