Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा शहर के मंदिर का पुजारी, 3 बच्चों सहित 9 नए कोरोना पॉजिटिव...

शहर के मंदिर का पुजारी, 3 बच्चों सहित 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरबा। कोरबा जिले में बुधवार देर रात 9 नए मरीजों की पहचान की गई । इनमें 1 वर्ष का मासूम बच्चा , 62 वर्ष की वृद्ध महिला व 10 वर्ष की मासूम बच्ची एवं 12 वर्ष का बालक सहित अन्य पुरुष मरीज शामिल है। इनमें से 6 मरीजों की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट लैब से आई है जबकि तीन की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से मिली है। आज रजगामार बस्ती से 1 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है जबकि पोड़ी बहार से वृद्ध महिला व युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरबा शहर में स्थित एक मंदिर का पुजारी भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा एसईसीएल सुभाष ब्लॉक से 10 वर्ष की बच्ची और 12 वर्ष का बालक, काशी नगर से एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज एसबीएस कॉलोनी व नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ विभाग द्वारा सभी को कोविड-19 अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement Carousel