जगदलपुर। बस्तर के बोधघाट थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह में एक नाबालिग ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद पुलिस, तहसीलदार, फोरेंसिक एक्सपर्ट आदि मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही मृतक नाबालिग को कोंडागांव के विश्रामपुरी से बलात्कार के आरोप में यहां निरुद्ध किया गया था। आज सुबह नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 14 साल बताई जा रही है। टीआई राजेश मरई ने घटना की पुष्टि की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह आज सुबह भी सभी बच्चे बारी-बारी से बाथरूम जा रहे थे। मृतक बाथरूम में घुसा तो काफी समय गुजरने के बाद भी बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर दूसरे बच्चों ने दरवाजा धक्का देकर खोला और देखा तो नाबालिग की लाश फांसी पर लटक रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाने की पुलिस, तहसीलदार और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
MJM Hospital और Rotary Club की नई पहलअब जरूरतमंद मरीजों को...
कोरबा। स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मानवता और संवेदनशीलता का सबसे बड़ा माध्यम भी मानी जाती है। इसी सोच...
















