कोरबा । जिले में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज दिन भर में 23 नए मरीजों की पहचान की गई है। देर शाम को जहाँ 6 मरीजों की पहचान हुई थी। वहीं देर रात 17 नए मरीजों को चिन्हांकित किया गया है । आज मिले मरीजों में कोरबा शहर से भी 4 मरीजों की पहचान हुई है। कोसाबाड़ी से एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला है। दादर से युवक भी संक्रमित मरीज हैं । जयप्रकाश कॉलोनी में 42 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। पाली में भी 7 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है इसके अलावा राजगामार के क्वारंटाइन सेंटर से भी 11 मरीजों की पहचान की गई है । साथ ही दरी क्षेत्र में एक सीआईएसएफ का जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। एसईसीएल कोरबा अस्पताल के 3 कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जमनीपाली व सेमीपाली से एक व करतला से दो संक्रमित मिले हैं। मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।
MJM Hospital और Rotary Club की नई पहलअब जरूरतमंद मरीजों को...
कोरबा। स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मानवता और संवेदनशीलता का सबसे बड़ा माध्यम भी मानी जाती है। इसी सोच...
















