Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व PM मोदी सहित कई मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने...

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व PM मोदी सहित कई मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई……

रायपुर 23 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन को देशभर से बधाईयां मिली है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी है।राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कोयला मंत्री  प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय खाद्य मंत्री  रामविलास पासवान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  डी.वी. सदानंद गौड़ा, केन्दीय आदिम जाति मामलों के मंत्री  अर्जुन मुण्डा, मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंख, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  अनुसुईया उईके, राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन, मेघालय के मुख्यमंत्री  काॅनराड संगमा एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित देश और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजनों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री को दूरभाष और ट्वीट के जरिए बधाई संदेश प्रेषित किए है।

Advertisement Carousel