Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा खाकी वर्दी को आते देख भागने लगे जुआरी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा,...

खाकी वर्दी को आते देख भागने लगे जुआरी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, 52 हजार जब्त

कोरबा. उरगा पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 52 हजार 500 रुपए जब्त किए हैं। उरगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़वारानी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में रामकुमार, लालसाय, इंद्ररावत, रामकुमार, विकास, कलीम, संतोष, जगमोहन, शुक्रवार सिंग व संतोष शामिल है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel