Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा उप पंजीयक कार्यालय परिसर में चोरी, 6 पंखे पार

उप पंजीयक कार्यालय परिसर में चोरी, 6 पंखे पार

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले के सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय परिसर में चोरी हो गई। एक माह के भीतर दो चोरियों ने पंजीयक दफ्तर के प्रति असुरक्षा का भाव बढ़ा दिया है। इसी परिसर से लगकर एसडीएम व तहसील कार्यालय भी है। उप पंजीयक कार्यालय परिसर में स्टाम्प वेन्डर एवं दस्तावेज लेखक कक्ष में 3 मई को गेट को तोडक़र 6 नग सीलिंग पंखों की चोरी हुई है, जिनकी कीमत लगभग 9000 रूपये है। इसके पूर्व अभी मई माह के अंतिम सप्ताह में भी चोरी की घटना हो चुकी है। कई बार इसी प्रकार चोरी की घटना हो चुकी हैं। उक्त स्थान में आम जनता के लिए दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेन्डर द्वारा पंजीयन से संबंधित दस्तावेज तैयार किया जाता है। उक्त स्थान पर ऐसी घटना होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुषोत्तम जायसवाल की रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की पतासाजी की जा रही है।

Advertisement Carousel