
कोरबा. कमरे में सो रही दो बहनों में से एक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत मल्दा क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय सुनैना महंत की हत्या हुई है जबकि बड़ी बहन भी उसी के साथ सोई हुई थी। माता-पिता परिवारिक कार्यक्रम से बाहर गए हुए थे। मृतका सुनैना महंत के गले पर चोट के निशान है। जब मामले की जानकारी कोटवार को हुई तो घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।













