Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान वेदांता समूह के प्रचालन का मुख्य...

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान वेदांता समूह के प्रचालन का मुख्य ध्येय : नवीन अग्रवाल

बालकोनगर, (खटपट न्यूज)। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान वेदांता समूह के प्रचालन का मुख्य ध्येय है। सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्य शैली के जरिए हम अपने संगठन को उत्कृष्टता की बुलंदियों पर ले जाएं। हम अपने संगठन का ऐसा ढांचा तैयार करें जिससे देश, राज्य, समूह के कर्मचारी और संबद्ध समुदाय लाभान्वित हों। वेदांता समूह की उत्तरोत्तर प्रगति में इसके व्यवसाय के साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ÓÓ वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री नवीन अग्रवाल ने आज ये उद्गार वेबीनार के माध्यम से आयोजित टाउनहॉल में व्यक्त किए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति सहित वेदांता समूह के अनेक अधिकारियों ने टाउनहॉल में भागीदारी कर अपने विचार रखे।
श्री अग्रवाल ने वेदांता समूह के सात आधारभूत स्तंभ सस्टेनिबिलिटी, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण, कर्मचारी, मूल्य, नैतिकता एवं गवर्नेस, डिजिटलाइजेशन, नवाचार, तकनीक व श्रेष्ठता, गुणवत्ता के साथ ही अन्य आवश्यक स्तंभों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा परिसंपत्तियों की सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता में वृद्धि के लिए बेहतरीन गृह सज्जा, एसेट ऑप्टिमाइजेशन, निर्णय लेने की प्रक्रिया और नवाचार संगठन की निरंतर प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बालको टीम को प्रोत्साहित करते हुए उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन से भविष्य में सस्टेनिबिलिटी के क्षेत्र में चेयरमैन पुरस्कार प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Carousel