Saturday, September 19, 2026
Home देश-विदेश स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा महाकाल के दरबार पर टेका माथा, देश को...

स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा महाकाल के दरबार पर टेका माथा, देश को कोरोना मुक्त करने की पूजा-अर्चना

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द ही देश कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो। मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद से प्रदेश में रिकवरी रेट में निरंतर बढोत्तरी हो रही है। कोरोना के पीड़ित स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। आज प्रदेश का रिकवरी रेट 76 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है। जल्द ही इस पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Advertisement Carousel