रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...















