Sunday, September 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग...

मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन

रायपुर (खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ विधानसभा कार्यालय कक्ष में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, विधायक श्री अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव श्री  अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

  गौरतलब है कि राजिम में आगामी 24 फरवरी से 5 मार्च तक राजिम कुम्भ कल्प आयोजित है। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कुम्भ कल्प के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने सांस्कृतिक पंचांग की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि पंचांग में प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी 84 मेले एवं महोत्सवों की जानकारी दी गई है।

Advertisement Carousel