Thursday, September 19, 2024
Homeकोरबाराजीव गांधी के सपनों के ग्राम को भूपेश ने संवारा, अब गिरिराज...

राजीव गांधी के सपनों के ग्राम को भूपेश ने संवारा, अब गिरिराज सिंह पहुचेंगे

आज राजीव के गोद ग्राम में संकल्प शिविर

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा से लेकर राजधानी रायपुर और राजधानी दिल्ली की राजनीति में शामिल कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रंजना में आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन होने जा रहा है। वह यहां लगभग पौने दो घंटे का समय विकसित भारत संकल्प यात्रा में देंगे। दोपहर 2:15 बजे पहुंचने और 4 बजे रवानगी का सरकारी समय निर्धारित है। उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ग्राम पंचायत रंजना में विकास कार्यों की सौगात भी दे सकते हैं या फिर कोई घोषणा भी कर सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपनों का यह गांव है। राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्री काल में यहां आए थे और उन्होंने इस गांव को गोद लेते हुए इसके विकास की परिकल्पना को आगे बढ़ाया था। राजीव गांधी के गोद ग्राम रंजना में सोनिया गांधी भी आई थीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। एक कुम्हार के घर भोजन किया था। अब भाजपाईयों ने रंजना को विकास के लिए चुना है तो देखने वाली बात होगी कि राजीव गांधी के सपनों के इस गांव में विकास के कौन से पंख लगेंगे?

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments