Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ हसदेव अरण्य क्षेत्र में वृक्ष कटाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया...

हसदेव अरण्य क्षेत्र में वृक्ष कटाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोयला खदान हेतु हसदेव अरण्य क्षेत्र में हो रहे वृक्षों की कटाई के विरोध में युवा कांग्रेस कोरबा द्वारा जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में अनूठा प्रदर्शन किया गया। डब्बे में पौधे डालकर युकांईयों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर खिलाफ में नारेबाजी किया। टीपी नगर चौक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुतला के लिए पुलिस से जमकर झूमा झटकी भी हुई।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपेश यादव,एनएसयूआई जिला महासचिव जुनैद मेमन,दिवाकर राजपूत, कमलकिशोर चंद्रा, आकाश पटेल,बबलू मारवा, मुकेश सिंह उसरवर्षे, मनदीप शर्मा, शुभम महंत,आदिल ख़ान, द्वारिका देवांगन, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अर्जुन सिंह, सुमित यादव, प्रमोद काकरे, गुलसंदीप, मनीष कंवर,अमरनाथ पटेल, सागर दास, सूरज नेताम, धनंजय राठौर, प्रवीण कंवर, सुरेश चौहान, रोहन चौहान, सागर चौहान, रुपेश चौहान, पुष्पेन्द्र चौहान, विमल चौहान, कुणाल चौहान, शिवा चौहान, अनिकेत यादव, कैफ़ ख़ान, राहुल यादव, गौरव सारथी, तुलसी चौहान, बंटी शर्मा, अनिकेत, दीपक बरेठ, सूर्यभान आदि उपस्थित थे। 

Advertisement Carousel