Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नायब तहसीलदार और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद का मामला पकड़ा...

नायब तहसीलदार और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद का मामला पकड़ा तूल, अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा

कोरबा (खटपट न्यूज) । कटघोरा तहसील न्यायलय में अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद में अधिवक्ता संघ भी लामबंद हो कर नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अधिवक्ताओ ने थाना पहुँच और लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही का मांग की है।इधर नायब तहसीलदार ने भी कटघोरा थाने में पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है

जानकारी के अनुसार कटघोरा तहसील न्यायलय के पीठासीन अधिकारी कोर्ट में दो पक्षों का पुराना मामला चल रहा था जिसकी सुनवाई को लेकर दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद थे।इसी दौरान नायब तहसीलदार रविशंकर राठौर एवं वकील गोपाल यादव के बीच सुनवाई को लेकर तीखी नोकझोक होने लगी और देखते ही देखते मामला झूमाझटकी में बदल गया।इस दौरान वकील गोपाल यादव मौके से चला गया।जिसके बाद आज कटघोरा वकील संघ द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद होकर शिकायत दर्ज कराने कटघोरा थाना पहुँचे है। शिकायत दर्ज किए जाने की बात को लेकर वकील संघ थाना के सामने धरने पर बैठ गए है।

Advertisement Carousel