
कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर के एक व्यवसायी के द्वारा वर्तमान में काफी दिनों से उपयोग में नहीं लाए जा रहे फेसबुक एकाउंट का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उपयोग कर व्यवसायी के जान-पहचान वालों से मदद के बहाने रुपए की मांग की जा रही है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत कोतवाली में की हे। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत पावर हाऊस रोड निवासी व सत्यम धागा के संचालक रमेश चंद्र अग्रवाल पिता स्व.घासीराम अग्रवाल ने लिखित शिकायत में कहा है कि उसके काफी दिनों से उपयोग नहीं हो रहे फेसबुक एकाउंट का अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपयोग कर उसके नाम से लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर पैसे की मांग करने की जानकारी 16 अगस्त को हुई। रमेश ने इस संबंध में अपने सभी दोस्तों, मित्रों और रिश्तेदारों का फोन आने व पैसे की जरूरत के बारे में सवाल करने पर जानकारी होना बताया है। लोगों ने धोखे में रहकर रमेश को मदद के नाम से अज्ञात आरोपी के खाता में कुछ रुपए भी डाल दिए हैं। अज्ञात आरोपी का मोबाइल नंबर 083969-31135, नाम पंकज सिंह होना बताया गया है। एक अन्य नंबर 9575065231 में भी गूगल-पे और पेटीएम द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। पीड़ित रमेश कुमार ने सिटी कोतवाली और सीएसपी से इसकी शिकायत करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया है।















