Friday, October 18, 2024
Homeछत्तीसगढ़BREAK:IAS पी.दयानंद CM के सेक्रेटरी,डॉ. सुभाष राज OSD

BREAK:IAS पी.दयानंद CM के सेक्रेटरी,डॉ. सुभाष राज OSD


0 कोरबा के निवासी हैं डॉ. राज,दयानंद रह चुके हैं कोरबा कलेक्टर

रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशासनिक टीम तैयार हो रही है। कोरबा जिले में कलेक्टर रह चुके आईएएस पी.दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है वहीं कोरबा जिले के निवासी युवा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी(OSD) नियुक्त किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पी. दयानंद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव होंगे। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 2006 बैच के IAS पी दयानंद के सचिव मुख्यमंत्री बनने के साथ ही, एसीएस सुब्रत साहू, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अंकित आनंद , सोलई भारती दासन और डीडी सिंह को सचिवालय से मुक्त कर दिया है।
0 डॉ. सुभाष राज सीएम के ओएसडी
सीएम सचिवालय के लिए जारी आदेश के मुताबिक डॉ. सुभाष सिंह राज, उमेश अग्रवाल, रविकांत मिश्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नये ओएसडी होंगे। दीपक अंधारे और गणेश अंधारे को निज सहायक बनाया गया है।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments