Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निर्देशित किया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ ही नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10ः00 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाना है। उन्होंने सुशासन दिवस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प लेने के साथ नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्टी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel