Sunday, April 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ संगठन के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा, पार्टी से निकाले गए बृहस्पत व...

संगठन के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा, पार्टी से निकाले गए बृहस्पत व विनय

0 छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के लिए की थी टिप्पणी, टिकट के लिए पैसे लेने का लगाया आरोप

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व संगठन के अन्य नेताओं को लेकर कई गंभीर टिप्पणी कर अनुशासनहीनता किया था। इसी तरह डॉ. विनय जायसवाल ने संगठन के चंदन यादव पर गंभीर आरोप लगाया था कि टिकट के एवज में पार्टी फंड के लिए 7 लाख रुपए की मांग की गई थी। इन दोनों बयानों को संगठन ने गंभीरता से लिया और नोटिस के बाद कांग्रेस ने दोनों पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस तरह की कार्यवाही के बाद दूसरे उन कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मच गई है जिन्होंने संगठन के खिलाफ बयानबाजी की है।

Advertisement Carousel