
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. कांग्रेस सरकार और मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप को लेकर पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने नोटिस जारी किया है।
चुनाव में हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी, इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था. पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई. मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाई. एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही. मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया. जयसिंह अग्रवाल ने हार का जिम्मेदार प्रदेश के तात्कालीन मुखिया को बताया था।















