
कोरबा (खटपट न्यूज)। माचाडोली के मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरिया जिले और परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश से बांध का जलस्तर कल 358.80 मीटर तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए बड़े अधिकारियों के निरीक्षण के मद्देनजर सिर्फ परीक्षण करने के लिए 11 गेट कुछ समय के लिए खोले गए। इसके बाद फिर से छह गेट को बंद कर दिया गया। 5 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।















