भोपाल। वन विहार को पूर्ण रूप से प्रदूषण-मुक्त और वहाँ स्थित सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये नागरिकों से सुझाव माँगे गये हैं। सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं। वन विहार में उपलब्ध सुविधाओं में से आपको कौन-सी सुविधा सबसे अच्छी लगती है तथा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये किस तरह के उपाय किये जा सकते हैं। इन बिन्दुओं पर सुझाव दिये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल स्थित वन विहार का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रूप में वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और उन्हें आश्रय देने के साथ ही उनके प्राकृतिक आवास को बचाए रखने के लिये जन-साधारण में जागरूकता लाना है।
मुख्यमंत्री ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
रायपुर ,22 मार्च 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" के पोस्टर का विमोचन किया।इस अवसर पर...















