Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा सर्वमंगलानगर बरमपुर में बढ़ा नशा, महिलाएं निकली गलियों में

सर्वमंगलानगर बरमपुर में बढ़ा नशा, महिलाएं निकली गलियों में


0 शराब सेवन प्रतिबंधित कर बनाई निगरानी टीम

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम के सर्वमंगला नगर वार्ड नंबर 54 के बरमपुर में रविवार को सुबह नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम समिति और गांव की महिलाओं ने रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।


सर्वमंगला पुलिस सहायता केन्द्र के अंतर्गत आने वाले सर्वमंगला नगर बरमपुर में ग्राम समिति को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं जिसको रोकना और लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिलाओं और ग्राम समिति के सदस्यों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल रहे।
ग्राम समिति का कहना है कि युवा नशे की लत में पडक़र बिगड़ रहे हैं जिस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए ग्राम समिति ने गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं के साथ कई बैठकें की जिसके बाद यह निर्णय लिया गया लगातार अभियान चला कर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा। इस काम में महिलाएं बढ़-चढ़ का हिस्सा ले रही हैं, इसके अंतर्गत ग्राम समिति ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को प्रतिबंधित किया है और इसके लिए निगरानी टीम भी बनाई गई है।

Advertisement Carousel